Ajab Gajab: चीन के सिचुआन प्रांत से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने आधुनिक तकनीक और इंसानी जुगाड़ के बीच की बहस को फिर से जिंदा कर दिया है। टोंगजियांग काउंटी के एक पहाड़ी गांव में एक किसान ने अपने सूअर को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए ड्रोन (Drone) का सहारा लिया। लेकिन यह प्रयोग उस समय एक बड़ी मुसीबत बन गया जब हवा में उड़ता हुआ सूअर बिजली की हाई वोल्टेज लाइनों में फंस गया।
इस अजीबोगरीब हादसे की वजह से न केवल वह बेजुान जानवर घंटों तक हवा में लटका रहा बल्कि पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। स्थानीय प्रशासन को स्थिति सामान्य करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मुश्किल रास्तों का निकाला ‘खतरनाक’ तोड़
सिचुआन प्रांत का यह इलाका अपनी दुर्गम पहाड़ियों और उबड़-खाबड़ रास्तों के लिए जाना जाता है। यहाँ वाहनों के जरिए पशुओं को ले जाना बेहद खर्चीला और थका देने वाला काम है। इसी समस्या का समाधान खोजने के लिए एक किसान ने ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करने की सोची।साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार किसान ने भारी वजन उठाने वाले एक शक्तिशाली ड्रोन में मजबूत रस्सी बांधी और उसके दूसरे सिरे पर सूअर को लटका दिया। उसका इरादा सूअर को पहाड़ के ऊपर से सीधे नीचे स्थित बूचड़खाने तक पहुँचाने का था। शुरुआत में उड़ान सफल रही लेकिन बीच रास्ते में तेज हवा या तकनीकी संतुलन बिगड़ने की वजह से रस्सी सीधे बिजली के खंभों के तारों में जा उलझी।
