शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022

Navratri Diet of Sago : इस नवरात्र डाइट में शामिल करें साबूदाना, बनेगी सेहत

 

हड्डियों को बनाता है मजबूत (Navratri Diet of Sago)

Navratri Diet of Sago

साबूदाने के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि साबूदाना में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम होता है। इसके साथ ही मैग्नीशियम होता है जो कि हड्डियों को टूटने से बचाने में मददगार है।

शरीर को देता है एनर्जी (Navratri Diet of Sago)

व्रत के दौरान शरीर को ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। ऐसे में साबूदाने का सेवन करने से आप दिनभर एक्टिव फील करेंगे। इसके साथ ही शरीर स्वस्थ रहेगा।

वजन घटाने में करता है मदद (Navratri Diet of Sago)

Navratri Diet of Sago

अगर किसी का वजन बढ़ा हुआ है और उसे वजन कम करना है तो भी उसमें साबूदाना आपकी मदद करेगा। साबूदाना में कैलोरी और काबोर्हाइड्रेट की अच्छी मात्रा होती है। साबूदाना थोड़ा हैवी भी होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से आपका पेट लंबे वक्त तक भरा रहेगा और आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी। लिहाजा वजन कम होने में सहायता मिलेगी।

Navratri Recipes : नवरात्रि में नही होगी हेल्दी खाने की कमी, ट्राई करें ये रेसिपी

 

साबूदाने की खिचड़ी (Navratri Recipes)

Navratri Recipes

साबूदाने की खिचड़ी खाने में हल्की होती है। आप साबूदाने के साथ पीनट्स और हल्के मासले मिलाकर बना सकते हैं। साबूदाना काबोर्हाइड्रेट का स्त्रोत हैं। इससे आपको व्रत के दौरान एनर्जी मिलेगी।

कूट्टू का डोसा (Navratri Recipes)

कुट्टू का डोसा के साथ आप आलू की फिलिंग भर सकती है। आप इसके साथ नारियस या मिनट की चटनी परोस सकते हैं।

मखाना खीर (Navratri Recipes)

Navratri Recipes

नवरात्रि के दौरान मखाना की खीर सबसे स्वादिष्टी होती है। आप इसके साथ ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल कर सकते हैं। मखाना खीर सेहत के लिए हेल्दी होती है और इससे आपका फैट भी नहीं बढ़ेगा।

Top 10 Reasons For Navratri Kanya Pujan : नवरात्र में क्यों जरूरी है कन्या पूजन

 

Navratri Kanya Pujan का महत्त्व

यदि देवज्ञ राजेंद्र भारद्वाज की मानते तो हिन्दू धर्म में नवरात्रि के दौरान दुर्गाष्टमी और नवमी के दिन कन्याओं को नौ देवियों का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया जाता है। मान्यता यह है कि कन्याओं का देवियों की तरह आदर सत्कार और भोज कराने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को सुख समृधि का आशीर्वाद देती हैं। यह भी माना जाता है कि नौ कन्याओं को नौ देवियों के रूप में पूजने के बाद और उन्हें श्रद्धा भाव से भोजन कराने के बाद ही श्रद्धालुओं का नवरात्रि व्रत पूरा होता है। भक्त जान अपनी सामर्थ्य के अनुसार उन्हें भोग लगाकर दक्षिणा देते हैं और मां दुर्गा को प्रसन्न करते हैं।



कन्या पूजन की विधि (Navratri Kanya Pujan)

देवज्ञ राजेंद्र भारद्वाज बताते हैं कि अष्टमी या नवमी तिथि में कन्या भोज और पूजन के लिए सर्वप्रथम कन्याओं को आमंत्रित अवश्य करें। सभी कन्याओं को पुष्प अर्पित करके मस्तक अक्षत, फूल और कुंकुम लगाएं। नव दुर्गा के सभी नौ नामों के जयकारे लगाते हुए कन्याओं को पूजन और भोजन के लिए आसान पर बैठा दें। सभी कन्याओं के पैर साफ पानी से किसी थाल में धुलें और कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद लें। फिर मां भगवती का ध्यान करके इन देवी रूपी कन्याओं को उनकी इच्छा के अनुसार भोजन कराएं। भोजन के बाद कन्याओं को अपने सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा, उपहार देकर उनके पुन: पैर छूकर आशीर्वाद लें और उन्हें विदा करें।

How to detox the body during Navratri and get rid of toxins

 How to detox the body during Navratri and get rid of toxins नवरात्रि का त्योहार शुरू हो गया है। देवी के इन नौ दिनों में लोग पूजा अर्चना करने के साथ ही व्रत भी रखते हैं। आप कैसे व्रत रखना चाहते हैं ये आपके ऊपर है लेकिन कुछ तरीकों का प्रयोग करके आप इस मौके पर अपनी बॉडी डिटॉक्स कर सकते हैं।

हालांकि कोई भी तरीका अपनाने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर लें और कोई गंभीर बीमारी हो तो इसे ट्राय न करें. उस कंडीशन में जब आप पूरी तरह स्वस्थ हैं और शरीर से टॉक्सिन्स निकालना चाहते हैं तो ये हैं कुछ उपाय।



व्रत अपने आप में डिटॉक्सीफिकेशन करता है (How to detox the body during Navratri and get rid of toxins)

व्रत कौन सा रखें इससे ज्यादा जरूरी है कि व्रत रखें। ये अपने आप में डिटॉक्सीफिकेशन के लिए काफी है। हालांकि यहां पर कंडीशन अप्लाइड है कि इस दौरान खाने से दूर रहें। व्रत के लिए खासतौर पर बनने वाला तला-भुना खाना आपको इस दौरान नहीं खाना है। बेस्ट तो ये होगा कि आप कुछ भी न खाएं ताकि शरीर से गंदगी बाहर निकल सके।

4 Mantras to Worship the third Goddess of Navratri, Mother Chandraghanta नवरात्रि की तीसरी देवी मां चंद्रघंटा की उपासना के 4 मंत्र

 

4 Mantras to Worship the third Goddess of Navratri, Mother Chandraghanta

नवरात्रि की तृतीया को होती है देवी चंद्रघंटा की उपासना। मां चंद्रघंटा का रूप बहुत ही सौम्य है। मां को सुगंधप्रिय है। उनका वाहन सिंह है। उनके दस हाथ हैं। हर हाथ में अलग-अलग शस्त्र हैं। वे आसुरी शक्तियों से रक्षा करती हैं।
मां चंद्रघंटा की आराधना करने वालों का अहंकार नष्ट होता है और उनको सौभाग्य, शांति और वैभव की प्राप्ति होती है।

सरल मंत्र : ॐ एं ह्रीं क्लीं
माता चंद्रघंटा का उपासना मंत्र

पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैयुर्ता।
प्रसादं तनुते मं चंद्रघण्टेति विश्रुता।।



महामंत्र – या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नसस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

ये मां का महामंत्र है जिसे पूजा पाठ के दौरान जपना होता है।

मां चंद्रघंटा का बीज मंत्र है- ऐं श्रीं शक्तयै नम:

मां दुर्गा की तीसरी शक्ति चंद्रघंटा की पावन कथा

पिण्डजप्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकेयुर्ता।
प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता॥

मां दुर्गा की तीसरी शक्ति हैं चंद्रघंटा। नवरात्रि में तीसरे दिन इसी देवी की पूजा-आराधना की जाती है। देवी का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। इसीलिए कहा जाता है कि हमें निरंतर उनके पवित्र विग्रह को ध्यान में रखकर साधना करना चाहिए। उनका ध्यान हमारे इहलोक और परलोक दोनों के लिए कल्याणकारी और सद्गति देने वाला है। इस देवी के मस्तक पर घंटे के आकार का आधा चंद्र है। 

Navratri Instagram Captions

 Navratri Instagram Captions : Durga Maa Instagram captions are just what you need to wish your family and friends. Share with everyone best of Navratri captions for Instagram or Garba captions to wish everyone beautiful festive time.

Celebrate the nine days of Navratri and Durga Puja with inspiring Navratri quotes in English and Durga Maa Instagram captions that make perfect share on this occasion. Here is the collection of Navratri captions for Instagram. Use these captions for Navratri pictures on Instagram to share warm greetings with everyone.



(Navratri Instagram Captions)

  • Garba night is a good- good night! Navratri is a festival of dance, lights, and blessings. Wishing you Happy Navratri.
  • Navratri is the time to worship different avatars of Maa Durga, soak yourself in devotion, and enjoy spirituality.
  • Enjoy fantastic nine nights of devotion, happiness, and spirituality this Navratri.
  • Wishing you a happy Navratri 2020. Let us pray that the divine blessings of Goddess Durga bring you eternal peace and happiness. Happy Navratri.
  • Worship Ma Durga in nine days of Navratri and see the change it brings in your life. Jai Maa Happy Navratri.
  • Defeat the Evil in Life with the blessings of Maa Durga.

Navratri Puja 2022: कब से शुरू हैं नवरात्रे जानिए ?

 

Navratri Puja 2022

इंडिया न्यूज

Navratri Puja 2022: चैत्र माह में होने वाले नवरात्रि का बहुत महत्व होता है। भगवान श्री राम का जन्म आखिरी नवरात्र को हुआ था इसलिए नवरात्रों के नौंवे दिन को हम राम नवमी के नाम से जानते हैं। इन दिनों पूरे नौ दिनों की नवरात्रि होगी।

हिंदू धर्म में नवराज़्ज़्त्रों का काफी महत्व है, और मां दुर्गा की विभिन्न रूपों में विधि-विधान से पूजा होती है। मां दुर्गा सुख-समृद्धि व ऐश्वर्य की देवी कही जाती हैं ।इस साल चैत्र नवरात्रे 2 अप्रैल 2022 से शुरू होगें जिसका समापन 11 अप्रैल 2022 को हो जाएगा।

कलश स्थापना कब होगी:-

नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री का होगा और इसी दिन क्लश स्थापना की जाएगी। घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 02 अप्रैल को सुबह होगा और 06 बजकर 10 मिनट से लेकर 08 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। यह 02 घंटे 18 मिनट की अवधि के बीच होने वाला है।

Navratri Puja 2022

देवी के दिनों को जानें

2 अप्रैल 2022 दिन शनिवार को चैत्र प्रारं•ा
3 अप्रैल 2022 दिन रविवार को मां ब्रह्मचारिणी(Brahmacharini) की पूजा की जाएगी।
4 अप्रैल 2022 दिन सोमवार को नवरात्रे का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta)का पूजन होगा।
5 अप्रैल 2022 दिन मंगलवार को मां कुष्मांडा की पूजा करने का विधान है।
6 अप्रैल 2022 चैत्र नवरात्रे के दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाएगी।
7 अप्रैल 2022 दिन गुरुवार को नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी का पूजन होगा।
8 अप्रैल 2022 दिन शुक्रवार को मां कालरात्रि की पूजा