हरियाणा के भिवानी स्थित ऐतिहासिक बापोड़ा गांव की बहू और भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह देश की रक्षा पंक्ति में सशक्त भूमिका निभा रही हैं। मई 2025 में सीमा पार आतंकी ठिकानों पर चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की संयुक्त सैन्य ब्रीफिंग में उन्होंने देश के सामने ऑपरेशनल विवरण रखा था। उनके पति दिनेश सिंह सभ्रवाल भी भारतीय वायुसेना में बतौर विंग कमांडर सेवारत हैं।
लखनऊ की मूल निवासी व्योमिका सिंह के पिता आरएस निम हैं। छठी कक्षा में जब उन्हें ज्ञात हुआ कि 'व्योम' का अर्थ आकाश होता है, तभी से उन्होंने आसमान नापने की ठान ली थी।
स्कूल के दौरान उन्होंने नेशनल कैडेट कोर में सक्रिय भागीदारी निभाई। बीटेक पूरा करने के बाद उन्होंने वायुसेना अकादमी डुंडीगल से कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त किया और वर्ष 2004 में वायुसेना में शामिल हुईं। Read More






















