हरियाणा के महेंद्रगढ़ शहर में यातायात सुचारू करने और शहरी ढांचे को आधुनिक रूप देने के लिए स्थानीय प्रशासन ने 5 किलोमीटर लंबे मॉडल रोड के निर्माण का खाका तैयार किया है।
यह मार्ग शहर के राव तुलाराम चौक से शुरू होकर रेलवे स्टेशन मोड़, बालाजी चौक, पुरानी चुंगी, पुराना बस स्टैंड, निमड़ी मोहल्ला और देवास रोड होते हुए महाराजा अग्रसेन चौक तक पहुंचेगा। प्रशासन ने इस बड़े प्रोजेक्ट की फाइल वित्तीय मंजूरी और आवश्यक बजट आवंटन के लिए प्रदेश सरकार के पास भेज दी है। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें