शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

हिसार और फरीदाबाद में 100 करोड़ से बनेंगी आधुनिक मछली मंडियां, मंत्री श्याम सिंह राणा का ऐलान

हरियाणा के कृषि, किसान कल्याण एवं मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने राज्य के मत्स्य एवं झींगा पालकों के लिए बड़े वित्तीय और ढांचागत फैसलों की घोषणा की है। चंडीगढ़ में 16 अक्टूबर को आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा के तहत कृषि फीडर से जुड़े पालकों को 10 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है। 


सरकार ने साफ किया है कि मछली और झींगा पालकों को उच्च गुणवत्ता का बीज और उनकी उपज बेचने के लिए आधुनिक मंडियों का पूरा नेटवर्क उपलब्ध कराया जाएगा। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें