हरियाणा सरकार ने शहरी इलाकों में कचरे की गंभीर समस्या से निपटने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ठोस योजना तैयार की है। शहरों में डंपिंग यार्डों पर लगे कचरे के ढेरों से अब बिजली का उत्पादन किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ऑयल इंडिया के साथ औपचारिक समझौता किया है।
प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने घोषणा की है कि प्राथमिक स्तर पर चार प्रमुख शहरों—गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला और हिसार में यह अत्याधुनिक परियोजना शुरू की जा रही है, जिससे शहरों को प्रदूषण मुक्त बनाने में बड़ी मदद मिलेगी। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें