हरियाणा सरकार ने पानीपत शहर को रोजाना लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से स्थायी राहत दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने स्पष्ट किया है कि पानीपत शहर के आउटर पेरिफेरी रोड को दो स्टेट हाईवे और तीन नेशनल हाईवे से सीधे जोड़ा जा रहा है। इस पूरी योजना का मुख्य मकसद शहर के भीतर दौड़ने वाले भारी ट्रैफिक को बाहर ही डायवर्ट करना है, ताकि स्थानीय लोगों और यात्रियों को निर्बाध आवागमन मिल सके।
ये भी पढ़ें: हरियाणा में 2651 नए राशन डिपो के लिए आवेदन शुरू, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण
हाईवे कनेक्टिविटी का पूरा प्लान क्या है?
योजना के तहत पानीपत-जींद स्टेट हाईवे और पानीपत-रोहतक स्टेट हाईवे को आउटर पेरिफेरी रोड से सीधे लिंक किया जाएगा। इसके साथ ही तीन नेशनल हाईवे को भी इस नेटवर्क में शामिल किया गया है। Read More

