बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

सिंगापुर में हरियाणा सरकार का बड़ा मंथन, मिक्स्ड लैंड यूज पॉलिसी और गुरुग्राम टाउनशिप पर बनी रणनीति

 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे के दौरान राज्य के आर्थिक और ढांचागत विकास को लेकर कई अहम निर्णय सामने आए हैं। 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ से जारी आधिकारिक ब्योरे के अनुसार, इस दौरे में दो मुख्य स्तरों पर वार्ताएं हुईं। 



एक तरफ हरियाणा के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर सरकार के सिंगापुर कॉरपोरेशन एंटरप्राइज के साथ बैठक कर जमीन और शहरी विकास की नीतियों पर मंथन किया। वहीं दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब और हरियाणा मूल के प्रमुख उद्योगपतियों व व्यावसायिक प्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर उन्हें राज्य में निवेश का आह्वान किया। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें