केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को हरियाणा के साइबर हब गुरुग्राम से सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय समारोह में गृह मंत्री ने यात्रा की मुख्य मशाल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपी। इस मौके पर अमित शाह और मुख्यमंत्री सैनी सहित मौजूद हजारों युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन को सुना।
प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक और संवैधानिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर देशवासियों को संबोधित करते हुए सेवा, सुशासन और जनभागीदारी से विकसित भारत का संकल्प पूरा करने का संदेश दिया।
लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय: अमित शाह
समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 7 अक्तूबर की तारीख भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में विशेष स्थान रखती है। एक साधारण परिवार से निकलकर किसी व्यक्ति का अपनी प्रतिभा और जनता के विश्वास के दम पर 25 साल तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करना एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का यह कार्यकाल देश के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज रहेगा। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें