हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार देने के लिए 2,651 नए राशन डिपो (उचित मूल्य की दुकानों) के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल लाइव कर दिया है। सरकार का सीधा लक्ष्य पात्र परिवारों तक खाद्यान्न की आसान पहुंच बनाना और ग्रामीण व शहरी स्तर पर रोजगार खड़ा करना है।
ये भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का मौका: हरियाणा में स्वयंसेवक शिक्षक पोर्टल शुरू, ऐसे होगा चयन
33 फीसदी आरक्षण महिलाओं को
प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण को जमीन पर उतारने के लिए इन डिपो में 33 प्रतिशत का विशेष आरक्षण तय किया है। यानी 2,651 दुकानों में से एक-तिहाई से अधिक लाइसेंस सीधे तौर पर महिलाओं के नाम जारी होंगे। इससे गांवों और वार्डों में महिलाओं को घर के पास ही सम्मानजनक आजीविका चलाने का सीधा जरिया मिलेगा। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें