रोजमर्रा की यात्रा और नेविगेशन को मजेदार बनाने के लिए गूगल मैप्स ने एक नया अपडेट जारी किया है। अब जब आप गाड़ी चलाते हुए मैप्स का उपयोग करेंगे, तो पारंपरिक ब्लू ऐरो (नीला तीर) की जगह आपको मैकलारेन एफ1 (McLaren F1) की तेज-तर्रार रेसिंग कार स्क्रीन पर चलती हुई दिखाई देगी।
गूगल ने लोकप्रिय रेसिंग टीम मैकलारेन रेसिंग के साथ खास साझेदारी की है, जिसके तहत यूजर्स को यह नया ड्राइविंग अवतार दिया जा रहा है। खेल प्रेमियों और खास तौर पर फॉर्मूला-1 के फैंस के लिए यह अपडेट बेहद रोमांचक माना जा रहा है। Read More
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें