देश भर में यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर प्रशासन पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा सख्त रुख अपना रहा है। रेड लाइट जंप करने से लेकर दोपहिया वाहन पर हेलमेट न पहनने तक, नियमों की अनदेखी पर इलेक्ट्रॉनिक कैमरों और ट्रैफिक पुलिस द्वारा सीधे चालान काटे जा रहे हैं।
बड़ी संख्या में वाहन चालकों के पुराने चालान लंबे समय तक पेंडिंग रह जाते हैं, जिन्हें निपटाने के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर समय-समय पर लोक अदालतें आयोजित की जाती हैं। बहुत से लोग यह मान बैठते हैं कि लोक अदालत में पहुंचते ही उनका हर तरह का चालान माफ हो जाएगा, जबकि कानून की दृष्टि से यह धारणा पूरी तरह गलत है। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें