मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

गुरुग्राम और नूंह में बिजली सप्लाई निजी कंपनी को देने पर बवाल, हरियाणा में 3 दिन काम बंद रखेंगे कर्मचारी

हरियाणा में 22 अक्टूबर से शुरू हो रही बिजली कर्मियों की तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल से आम जनता को भारी बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन और इंजीनियरों की संयुक्त कार्रवाई समिति ने गुरुग्राम व नूंह जिलों में बिजली वितरण का जिम्मा निजी कंपनी को सौंपे जाने के विरोध में कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है।


कर्मचारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि 22, 23 और 24 अक्टूबर को किसी भी फीडर या ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने पर उसे ठीक नहीं किया जाएगा। ऐसे में त्योहारी सीजन के दौरान फॉल्ट होने पर घरों, अस्पतालों और औद्योगिक क्षेत्रों में घंटों अंधेरा छाने का बड़ा खतरा पैदा हो गया है। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें