गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026

दिवाली से पहले सिंह राशि में ध्वज योग: जानिए किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन और रुके काम होंगे पूरे

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 31 अक्टूबर 2026 को दिवाली से पहले ग्रहों की चाल में एक बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। ज्ञान, शिक्षा, संतान, धर्म और सौभाग्य के कारक देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि की अपनी यात्रा समाप्त करके सूर्य की स्वामित्व वाली सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में छाया ग्रह केतु पहले से ही विराजमान हैं। सिंह राशि में गुरु और केतु के एक साथ आने से बनने वाली इस युति को ज्योतिष शास्त्र में ध्वज योग कहा जाता है।


केतु का सीधा संबंध वैराग्य, मोक्ष, आध्यात्मिकता और गूढ़ विद्याओं से माना गया है। ऐसे में गुरु और केतु का यह दुर्लभ मिलन जनमानस में बौद्धिक और आध्यात्मिक चेतना को नई दिशा देगा। हालांकि कुछ पारंपरिक मान्यताओं में इसे गुरु-केतु दोष या गुरु चांडाल योग के प्रभाव से भी देखा जाता है, जिसका अंतिम परिणाम जातक की कुंडली में ग्रहों की व्यक्तिगत स्थिति पर तय होता है। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें