राजस्थान के जालोर जिले की सायला तहसील स्थित बावतरा गांव निवासी निहाल सिंह ने कॉर्पोरेट करियर के बाद आधुनिक कृषि में मिसाल पेश की है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में चीफ मैनेजर पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने अपनी 20 एकड़ जमीन पर अनार की बागवानी को पूर्णकालिक कार्य बनाया। पिछले छह वर्षों के वैज्ञानिक प्रबंधन और जैविक प्रयोगों के दम पर वे अब तक पांच सफल फसलें निकाल चुके हैं और वर्तमान में अपनी छठी फसल की तैयारी में जुटे हैं।
निहाल सिंह का जुड़ाव पहले से खेती से था, लेकिन बैंक की व्यस्त नौकरी के कारण वे समय नहीं दे पाते थे। उस दौर में उनके बेटे खेती की देखरेख का जिम्मा संभालते थे। सेवानिवृत्ति मिलते ही उन्होंने समय गंवाए बिना अनार की व्यवस्थित बागवानी की बागडोर अपने हाथों में ले ली। उन्होंने रसायन-आधारित पारंपरिक तौर-तरीकों के बजाय जैविक खेती के मॉडल को समझा और उसे धरातल पर लागू किया। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें