हरियाणा के प्रमुख शहरों में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को समाप्त करने और सुरक्षित यातायात देने के लिए प्रदेश सरकार ने 9,700 करोड़ रुपये का मेगा मास्टर प्लान स्वीकृत किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 1 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों और कस्बों में बाहरी रिंग रोड और नेशनल हाईवे नेटवर्क विकसित करने की योजना को 12 सितंबर को अंतिम मंजूरी दी।
इस योजना के तहत जींद, हिसार, कुरुक्षेत्र, पलवल और नारनौल में बाईपास का निर्माण होगा। परियोजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए लोक निर्माण विभाग, वित्त विभाग और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों की तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी गठित की गई है। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें