गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026

राजस्थान जाने वालों के लिए रोडवेज का तोहफा: बहादुरगढ़ से श्रीगंगानगर के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू

हरियाणा रोडवेज ने अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देते हुए बहादुरगढ़ और साइबर सिटी गुरुग्राम से राजस्थान के श्रीगंगानगर तक सीधी स्पेशल बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया है। यह नई परिवहन सेवा दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के प्रमुख शहरों को आपस में सीधे जोड़ेगी। अब तक इस लंबे रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को अलग-अलग शहरों में बसें बदलनी पड़ती थीं, जिससे उनका काफी समय नष्ट होता था और अतिरिक्त किराया भी देना पड़ता था।



हरियाणा रोडवेज द्वारा जारी समय सारिणी के मुताबिक यह बस रोजाना सुबह 4:50 बजे बहादुरगढ़ से रवाना होगी। इसके बाद नजफगढ़ और फारूखनगर होते हुए यह बस सुबह 6:30 बजे गुरुग्राम पहुंचेगी। गुरुग्राम से सवारियां लेकर यह बस झज्जर सुबह 7:50 बजे पहुंचेगी और फिर बेरी व हांसी पार करते हुए सुबह 10:30 बजे हिसार बस स्टैंड पर पहुंचेगी। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें