हरियाणा के ग्रामीण आंचल में स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक सुधार देखने को मिल रहा है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के गृह जिले रेवाड़ी में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
रेवाड़ी के ग्रामीण इलाकों में लोगों को प्राथमिक स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 20 स्वास्थ्य संस्थानों के नए भवनों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस पूरी परियोजना पर करीब 27 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत आ रही है, जिसे अगले डेढ़ साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें