मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

वैंकूवर में भारतीय कैब ड्राइवर लहूलुहान, गाड़ी की नंबर प्लेट पर सरनेम होने पर हुआ हमला

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में लॉरेंस गैंग का नाम आने के बाद विदेशों में रहने वाले आम भारतीय युवाओं की मुश्किलें अचानक बढ़ गई हैं। कनाडा के वैंकूवर शहर में उबर कैब चलाने वाले हरियाणा मूल के युवक अंकुश बिश्नोई पर केवल गाड़ी की नंबर प्लेट पर बिश्नोई लिखे होने के चलते हमला कर दिया गया।


हमलावरों ने अंकुश को जबरन रोककर लॉरेंस गैंग का सदस्य होने का झूठा आरोप लगाया और बेरहमी से मारपीट की। घटना के बाद कनाडा में रह रहे भारतीय समुदाय और विशेषकर बिश्नोई समाज में अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें