मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस का नया टाइम टेबल जारी: 16 अक्टूबर से पानीपत में शाम 4:10 बजे पहुंचेगी ट्रेन

 हरियाणा के औद्योगिक शहर पानीपत और आसपास के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। रेलवे विभाग ने आगामी त्योहारों के सीजन को देखते हुए 16 अक्टूबर से पानीपत रेलवे जंक्शन पर अमृतसर-जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन के नियमित ठहराव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। पानीपत रेलवे स्टेशन पर स्थानीय पूर्वांचल समाज के लोगों का 10 दिनों से अनवरत धरना चल रहा था। इस आंदोलन के सकारात्मक नतीजे के रूप में रेलवे प्रशासन ने गरीब रथ एक्सप्रेस के बाद अब जयनगर रूट की इस महत्वपूर्ण ट्रेन का ठहराव भी तय कर दिया है।


ये भी पढ़ें: अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च

रेलवे विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 16 अक्टूबर से पानीपत स्टेशन पर रुकना शुरू करेगी। अमृतसर की तरफ से आने वाली ट्रेन शाम 4 बजकर 10 मिनट पर पानीपत प्लेटफॉर्म पर पहुंचेगी। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें