स्मार्टफोन यूजर अक्सर घर या दफ्तर से बाहर निकलते समय वाई-फाई बंद करना भूल जाते हैं। यह छोटी सी लापरवाही बैंक खातों, निजी संदेशों और जरूरी दस्तावेजों की सुरक्षा पर भारी पड़ सकती है। खुला वाई-फाई बैकग्राउंड में लगातार नए नेटवर्क तलाशता रहता है, जिससे सार्वजनिक स्थानों पर डिवाइस सीधे साइबर अपराधियों के रडार पर आ जाता है।
आज हर व्यक्ति के फोन में बैंकिंग ऐप्स से लेकर संवेदनशील पहचान पत्र मौजूद हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, कैफे और मॉल जैसी जगहों पर सक्रिय खुले नेटवर्क का सुरक्षा स्तर बेहद कमजोर होता है। ऐसे में बाहर कदम रखते ही वाई-फाई बंद करने की साधारण आदत वित्तीय और डिजिटल नुकसान से बचा सकती है। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें