मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

हरियाणा बिजली कर्मियों के लिए बड़ी खबर: हिसार कार्यालय ने एचआरएमएस डेटा सत्यापन किया अनिवार्य

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के हिसार स्थित मानव संसाधन कार्यालय ने कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड को लेकर अहम आदेश जारी किए हैं। प्रबंधन ने सभी संबंधित अधिकारियों और आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) को आदेश दिया है कि वे अपने अधीन कार्यरत सभी कर्मचारियों का एचआरएमएस रिकॉर्ड तत्काल जांचें।


निगम ने साफ किया है कि पोर्टल पर दर्ज कर्मचारी का हर विवरण पूरी तरह सही और प्रमाणित होना चाहिए। इस प्रक्रिया का सीधा असर कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची, वेतन निर्धारण, अवकाश प्रबंधन और सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाले लाभों पर पड़ेगा। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें