हरियाणा के रोहतक शहर में व्यापारियों और खरीदारों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस राज्य की पहली स्मार्ट मार्केट बनने जा रही है। रोहतक नगर निगम ने सेक्टर-3 स्थित कमर्शियल मार्केट को एक मॉडल स्मार्ट मार्केट के रूप में विकसित करने की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है।
परियोजना के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे के कायाकल्प पर 99.60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम प्रशासन ने इस कार्य के लिए आधिकारिक टेंडर जारी कर दिया है, जिससे जल्द ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।
ये भी पढ़ें: हरियाणा में संपत्ति रजिस्ट्री का नया नियम: 140 टेम्पलेट लागू, खत्म हुआ बिचौलियों का चक्कर
रोहतक की इस मार्केट में हल्की बारिश होते ही नालियां ओवरफ्लो होने की पुरानी समस्या रही है। गंदे पानी के भराव से खरीदारों और दुकानदारों दोनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें