हरियाणा सरकार ने किसानों की मेहनत की फसल को मौसम की मार से बचाने के लिए ग्रामीण स्तर पर भंडारण ढांचा मजबूत करने की योजना लागू की है। हरियाणा राज्य वेयरहाउस निगम ग्राम पंचायतों से 2 से 30 एकड़ तक जमीन लेकर आधुनिक गोदामों और साइलो का निर्माण करवाएगा। भिवानी जिले के दौरे पर पहुंचे वेयरहाउस निगम के चेयरमैन रामकिशन शर्मा ने इस योजना की आधिकारिक घोषणा करते हुए पंचायतों को सीधे जोड़ने की बात कही।
यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में अनाज की बर्बादी रोकने और खाद्य सुरक्षा चक्र को मजबूत करने के लिए तैयार की गई है। सरकार ने भिवानी जिले को इस महत्वाकांक्षी परियोजना में औपचारिक रूप से शामिल कर लिया है। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें