देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में तेज रफ्तार कनेक्टिविटी के लिए तैयार हो रहा अमृतसर-जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर अब पूरा होने की कगार पर है। गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब को आपस में जोड़ने वाला यह 1257 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे दोनों सीमावर्ती राज्यों के बीच सड़क यात्रा का समय 22 घंटे से घटाकर सीधे 13 घंटे कर देगा।
करीब 80 हजार करोड़ रुपये के कुल बजट से बना यह छह लेन का एक्सप्रेसवे उत्तर भारत की कृषि और औद्योगिक मंडियों को सीधे गुजरात के कांडला और मुंद्रा बंदरगाहों से जोड़ेगा। इससे आम व्यापारियों की ढुलाई लागत में सीधी कटौती होगी और सुरक्षा बलों के लिए सीमावर्ती आवाजाही भी बेहद सुगम बनेगी। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें