हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने दिल्ली से कटरा (जम्मू) के बीच सीधी सुपरफास्ट बस सेवा की आधिकारिक समय सारिणी जारी कर दी है। रोहतक और जींद जिले के यात्रियों को अब मां वैष्णो देवी दरबार जाने के लिए सीधी और तेज बस सेवा मिलेगी। रोडवेज विभाग ने इस रूट पर मनजीत और सुदीप की ड्यूटी लगाई है। यह बस दिल्ली से सुबह रवाना होकर उसी दिन शाम को यात्रियों को कटरा पहुंचाएगी।
ये भी पढ़ें: पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा
इस सेवा से दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कई शहरों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। ट्रेन में लंबी वेटिंग लिस्ट से जूझने वाले मुसाफिरों को बिना बस बदले कटरा पहुंचने का सीधा विकल्प मिल गया है। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें