हरियाणा के राजस्व विभाग में नियुक्त नवचयनित पटवारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने पटवारियों के प्रशिक्षण काल के वेतन नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए मानदेय को लगभग दोगुना कर दिया है। सरकार द्वारा जारी नए सेवा नियमों के तहत अब प्रशिक्षण अवधि के दौरान 10 हजार रुपये के फिक्स मानदेय के स्थान पर 19 हजार 900 रुपये का प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा।
लंबे समय से प्रशिक्षु पटवारी मानदेय बढ़ाने और नियमित वेतनमान के अनुसार भुगतान करने की मांग कर रहे थे। इस फैसले से फील्ड में जाने से पहले ही युवाओं को वित्तीय मजबूती मिलेगी और प्रशिक्षण के दौरान आने वाले खर्चों में राहत मिलेगी। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें