हरियाणा और राजस्थान के बीच धार्मिक यात्रा करने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए हरियाणा रोडवेज ने एक बड़ी सौगात दी है। फतेहाबाद डिपो ने राजस्थान के विश्वप्रसिद्ध धार्मिक स्थल सालासर बालाजी धाम के लिए एक नई स्पेशल बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया है।
यह बस सेवा हरियाणा और राजस्थान के प्रमुख सीमावर्ती इलाकों को आपस में जोड़ते हुए यात्रियों को सीधा और तेज सफर मुहैया कराएगी। इससे पहले यात्रियों को सालासर जाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर बसें बदलनी पड़ती थीं, जिससे समय और धन दोनों का नुकसान होता था। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें