हरियाणा रोडवेज ने अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देते हुए कैथल के पुंडरी से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए सीधी बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया है। यह नई बस सेवा हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर को एक ही रूट पर आपस में जोड़ती है। इस कदम से हजारों श्रद्धालुओं, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को बिना बस बदले सीधा, सुरक्षित और सस्ता सफर मिलेगा।
ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों से कुरुक्षेत्र, अंबाला, लुधियाना और जालंधर जैसे प्रमुख शहरों तक सीधी पहुंच न होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। रोडवेज की इस पहल से अब यात्रियों को निजी टैक्सियों या बार-बार बसें बदलने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें