हरियाणा रोडवेज के फतेहाबाद डिपो अंतर्गत टोहाना सब-डिपो ने राजस्थान सीमा से सटे इलाकों के यात्रियों के लिए नरवाना से सूरतगढ़ के बीच सीधी बस सेवा शुरू की है। यह बस रोजाना सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर नरवाना से रवाना होकर फतेहाबाद, सिरसा के चौपटा और राजस्थान के नोहर-रावतसर होते हुए शाम 6 बजकर 40 मिनट पर सूरतगढ़ पहुंचेगी।
इस सीधी सेवा के शुरू होने से जींद, फतेहाबाद और राजस्थान के हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर क्षेत्र के व्यापारियों, छात्रों और आम मुसाफिरों को बार-बार बस बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें