सोमवार, 19 अक्टूबर 2026

जेवर एयरपोर्ट जाना होगा महंगा: फरीदाबाद ग्रीनफील्ड पर अगले 2 महीने में शुरू होगा टोल कटना

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आवागमन को सुगम बनाने के लिए बन रहे फरीदाबाद-जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर सफर अब महंगा होने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस रूट पर मोहना गांव के नजदीक टोल प्लाजा बनाने का काम तेज कर दिया है।


अगले 2 महीने में टोल प्लाजा और एक्सप्रेसवे का काम पूरा होते ही यहां से गुजरने वाले वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाएगा। जेवर में बने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सीधे जोड़ने की वजह से इस एक्सप्रेसवे को बहुत अहम माना जा रहा है। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें