रविवार, 18 अक्टूबर 2026

पानीपत को बड़ा तोहफा: समालखा और सिवाह में रुकेंगी नमो भारत ट्रेनें, एक स्टेशन बनेगा अंडरग्राउंड

दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर के धरातल पर उतरने के साथ हरियाणा में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह बदलने वाली है। 136.30 किलोमीटर लंबे इस हाई-स्पीड कॉरिडोर के निर्माण पर लगभग 33,051 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस महापरियोजना में हरियाणा सरकार 7,472 करोड़ रुपये की सीधी हिस्सेदारी वहन कर रही है।


इस हाई-स्पीड रेल सेवा के शुरू होने से दिल्ली से पानीपत और करनाल के बीच दैनिक आवागमन करने वाले नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और छात्रों को तेज और जाम-मुक्त सफर मिलेगा। इससे नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक दबाव घटेगा और दिल्ली-एनसीआर के साथ कनेक्टिविटी बेहद सुगम हो जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें