delhi panipat rapid rail stations list लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
delhi panipat rapid rail stations list लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 18 अक्टूबर 2026

पानीपत को बड़ा तोहफा: समालखा और सिवाह में रुकेंगी नमो भारत ट्रेनें, एक स्टेशन बनेगा अंडरग्राउंड

दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर के धरातल पर उतरने के साथ हरियाणा में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह बदलने वाली है। 136.30 किलोमीटर लंबे इस हाई-स्पीड कॉरिडोर के निर्माण पर लगभग 33,051 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस महापरियोजना में हरियाणा सरकार 7,472 करोड़ रुपये की सीधी हिस्सेदारी वहन कर रही है।


इस हाई-स्पीड रेल सेवा के शुरू होने से दिल्ली से पानीपत और करनाल के बीच दैनिक आवागमन करने वाले नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और छात्रों को तेज और जाम-मुक्त सफर मिलेगा। इससे नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक दबाव घटेगा और दिल्ली-एनसीआर के साथ कनेक्टिविटी बेहद सुगम हो जाएगी।