शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

करवा चौथ पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय समय: शाम 5:38 से शुरू होगी पूजा, नोट करें जरूरी नियम

सुहाग की लंबी उम्र और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि की कामना का महापर्व करवा चौथ इस साल 29 अक्टूबर को आ रहा है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर रखा जाने वाला यह निर्जला उपवास महिलाओं के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। इस दिन सुहागिनें सूर्योदय से पहले सरगी खाकर पूरे दिन बिना अन्न-जल के रहती हैं। शाम के समय शिव परिवार की विधिवत पूजा और रात में चंद्रमा के दर्शन के साथ यह पर्व पूरा होता है।


करवा चौथ पर व्रत का आरंभ ब्रह्म मुहूर्त में सरगी खाकर किया जाता है। इसके लिए 29 अक्टूबर की सुबह 3:30 बजे से 5:30 बजे तक का समय सबसे उपयुक्त है। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें