दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) रीजनल प्लान-2041 के तहत हरियाणा के छह प्रमुख जिलों की तस्वीर बदलने वाली है। सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, मानेसर, रेवाड़ी और जींद में नए रेल नेटवर्क, नमो भारत ट्रेन, मेट्रो विस्तार और नए एक्सप्रेसवे तैयार होंगे। अकेले जींद में 12 हजार एकड़ में नया औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) बनेगा, जिससे किसानों को भारी मुआवजा और युवाओं को रोजगार मिलेगा।
ये भी पढ़ें: रोहतक में बनेगी हरियाणा की पहली स्मार्ट मार्केट, 99.60 लाख में बदलेगी सेक्टर-3 बाजार की सूरत
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड के दिल्ली-एनसीआर रीजनल प्लान-2041 के धरातल पर उतरने से हरियाणा के छह प्रमुख जिलों में बुनियादी ढांचे का विस्तार तेज होने जा रहा है। लंबे समय से एनसीआर में शामिल होने के बावजूद जमीनी विकास की रफ्तार धीमी थी, लेकिन अब सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, मानेसर, रेवाड़ी और जींद में व्यापक बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। इन जिलों में मेट्रो, नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम, नए हाईवे और विशाल औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) स्थापित करने की पूरी तैयारी है। इस विकास से इलाके में प्रॉपर्टी के दामों में तेजी आएगी और स्थानीय किसानों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें