गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) के महत्वाकांक्षी विस्तार प्रोजेक्ट के सामने बुनियादी ढांचे की शिफ्टिंग और कानूनी विवादों ने बड़ी रुकावट खड़ी कर दी है। हीरो होंडा चौक पर हाईटेंशन बिजली लाइन, सेक्टर-10 बिजली घर की शिफ्टिंग और कोर्ट केस के चलते शहर की इस लाइफलाइन का काम तय समय से पिछड़ता दिख रहा है।
परियोजना की रफ्तार रुकने का मुख्य कारण जीएमआरएल, एनएचएआई और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) के बीच आपसी समन्वय की भारी कमी है। पिछले साल 22 दिसंबर को जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में एनएचएआई द्वारा हाईटेंशन लाइन हटाने पर सहमति बनी थी। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें