मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

दिल्ली से पानीपत-करनाल तक तेज होगा सफर, एनसीआरटीसी के दो नए कॉरिडोर पर बड़ा अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में बेहतर और द्रुतगामी सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने के लिए नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने अपने नमो भारत नेटवर्क के विस्तार की तैयारी पूरी कर ली है। प्रतिदिन काम-काज और व्यापार के सिलसिले में दिल्ली व उपनगरों के बीच आवागमन करने वाले लाखों कर्मचारियों और व्यापारियों को इस आधुनिक रेल प्रणाली से सीधा फायदा मिलेगा।


एनसीआरटीसी को अपने दो बड़े प्रस्तावित नमो भारत कॉरिडोर के लिए केंद्र और संबंधित राज्य सरकारों से जल्द औपचारिक मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद है। इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से न केवल यात्रियों के कीमती समय की बचत होगी, बल्कि अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी भी मजबूत बनेगी। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें