मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

सीएम नायब सैनी का ऐलान: 1.80 लाख से कम आय वालों के घर बिजली निगम खुद लगाएगा सोलर पैनल

हरियाणा सरकार ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर अंत्योदय और बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हर घर पर सोलर पैनल लगाने के महाअभियान के तहत इस विशेष सब्सिडी स्कीम को औपचारिक मंजूरी दे दी है। इसके तहत गरीब परिवारों को अपनी छत पर सोलर सिस्टम लगवाने के लिए अपनी जेब से महज पांच हजार रुपये का अंशदान देना होगा। योजना का सीधा मकसद गरीब परिवारों के बिजली बिल को शून्य कर उन्हें हर महीने 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली का लाभ देना है।


ये भी पढ़ें: हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित

केंद्र सरकार की 'पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के अंतर्गत हरियाणा सरकार ने अंत्योदय परिवारों के लिए यह विशेष राहत मॉडल तैयार किया है। पांच हजार रुपये के टोकन शुल्क के अलावा सोलर सिस्टम पर आने वाला बाकी पूरा अतिरिक्त खर्च राज्य सरकार खुद वहन करेगी। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें