सोमवार, 19 अक्टूबर 2026

बीपीएल उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल माफी का ऐलान, जानिए किन परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद बीपीएल उपभोक्ताओं को वित्तीय राहत देते हुए बिजली बिल माफी योजना को धरातल पर उतार दिया है। नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने इस नीति की आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि सरकार अंत्योदय परिवारों के सिर से बकाये का बोझ हटा रही है।


इस राहत का सीधा लाभ उन गरीब परिवारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये तक दर्ज है। सरकार परिवार पहचान पत्र के आधिकारिक डेटाबेस से ही इन पात्र अंत्योदय परिवारों की पहचान सुनिश्चित कर रही है। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें