हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत रेल कॉरिडोर को लेकर ताजा प्रगति साझा की है। केंद्र सरकार देश भर में बेहतर और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन तंत्र को तेजी से विकसित कर रही है।
केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया है कि 136.30 किलोमीटर लंबे इस पूरे कॉरिडोर पर निर्माण कार्य को गति दी जा रही है। परियोजना पूरी होने के बाद दिल्ली से करनाल का सफर घटकर मात्र डेढ़ घंटा रह जाएगा, जिससे हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लाखों दैनिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें