बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

क्या बंद कमरे में हो सकती है केसर की खेती? गुजरात के किसान ने लगाया 20 लाख का सेटअप

गुजरात के अमरेली शहर के प्रगतिशील किसान बिपिनभाई पटेल ने परंपरागत खेती से अलग हटकर एक अनूठा प्रयोग शुरू किया है। उन्होंने अपनी इमारत की दूसरी मंजिल पर सिर्फ 200 वर्ग फीट (10×20 फीट) क्षेत्र में नियंत्रित वातावरण तैयार कर कश्मीरी केसर की इनडोर खेती की नींव रखी है। 


इस पूरे हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर पर उन्होंने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए हैं। कश्मीर की ठंडी वादियों में उगने वाली इस महंगी फसल को गुजरात के गर्म मौसम में तकनीक के दम पर उगाना देश के कृषि क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें