उत्तर रेलवे ने बालूरघाट से बठिंडा के बीच चलने वाली बालूरघाट-फरक्का एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15733) के समय में बदलाव किया है। संशोधित समय सारिणी के अनुसार, यह ट्रेन अब हरियाणा के जींद जंक्शन पर अपने पुराने समय सुबह 9:18 बजे के बजाय 34 मिनट देरी से यानी सुबह 9:52 बजे पहुंचेगी।
नई दिल्ली सीपीआरओ अजय माइकिल ने समय में किए गए इस बदलाव की पुष्टि करते हुए बताया कि सोनीपत से लेकर पंजाब के बठिंडा तक विभिन्न स्टेशनों पर समय में आंशिक फेरबदल किया गया है। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें