Hisar Bypass लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Hisar Bypass लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

जींद, हिसार, कुरुक्षेत्र, पलवल और नारनौल को बड़ी सौगात, शहरों के बाहर बनेंगे 4 लेन बाईपास

हरियाणा के प्रमुख शहरों में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को समाप्त करने और सुरक्षित यातायात देने के लिए प्रदेश सरकार ने 9,700 करोड़ रुपये का मेगा मास्टर प्लान स्वीकृत किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 1 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों और कस्बों में बाहरी रिंग रोड और नेशनल हाईवे नेटवर्क विकसित करने की योजना को 12 सितंबर को अंतिम मंजूरी दी। 


इस योजना के तहत जींद, हिसार, कुरुक्षेत्र, पलवल और नारनौल में बाईपास का निर्माण होगा। परियोजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए लोक निर्माण विभाग, वित्त विभाग और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों की तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी गठित की गई है। Read More

कुरुक्षेत्र-लाडवा बाईपास रूट फाइनल: इंदबारी से मथाना तक बनेगा 28 किमी लंबा मार्ग, पीपली जाम से मिलेगी राहत

 हरियाणा के बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने और शहरों को भारी ट्रैफिक से निजात दिलाने के लिए सरकार ने बड़ी तैयारी कर ली है। प्रदेश के दो प्रमुख जिलों हिसार और धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में नए बाईपास निर्माण की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पूरी तरह तैयार हो चुकी है। 


इन दोनों महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस कदम से स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ दिल्ली, पंजाब और राजस्थान की ओर जाने वाले हजारों वाहन चालकों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। Read More