Nayab Singh Saini Singapore Visit 2026 : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर प्रवास के दौरान पंजाब और हरियाणा मूल के प्रमुख उद्योगपतियों और व्यावसायिक प्रतिनिधियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक (CM Nayab Saini Meeting) की। 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ाने वाले प्रवासी उद्यमियों के कौशल और उद्यमशीलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि सिंगापुर जैसे वैश्विक व्यापार केंद्र में भारतीय उद्योगपतियों की सफलता पूरे देश के लिए गौरव की बात है।
वैश्विक अनुभव से विकसित भारत
मुख्यमंत्री ने प्रवासी उद्यमियों से आह्वान किया कि वे अपने अंतरराष्ट्रीय अनुभव का उपयोग भारत और हरियाणा के विकास (Haryana Investment in Singapore) में करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। केंद्र की आर्थिक नीतियों ने देश में बुनियादी ढांचे, रोजगार और नए उद्योगों के लिए अभूतपूर्व अवसर खोले हैं। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें