भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे नई दर बढ़कर 5.50 फीसदी हो गई है। केंद्रीय बैंक के इस फैसले से बैंकों की ब्याज दरें बढ़ेंगी और इसका सीधा असर फ्लोटिंग रेट पर कार लोन लेने वाले ग्राहकों की मासिक ईएमआई पर पड़ेगा।
आरबीआई की बढ़ोतरी के बाद अगर बैंक आपकी लोन दर 9 फीसदी से बढ़ाकर 9.25 फीसदी करता है, तो आपकी मासिक ईएमआई बढ़कर करीब 20,875 रुपये हो जाएगी। इसका मतलब है कि आपको हर महीने 117 रुपये और पूरे साल में करीब 1,404 रुपये अधिक चुकाने होंगे। असल ईएमआई में यह बदलाव आपके संबंधित बैंक की शर्तों और रीसेट साइकिल के आधार पर थोड़ा कम या ज्यादा हो सकता है। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें