बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

इलेक्ट्रिक कार मालिकों की जेब पर भारी पड़ रहा ओन डैमेज कवर, समझिए प्रीमियम का पूरा खेल

 सस्ती रनिंग कॉस्ट और शून्य प्रदूषण के चलते देश भर में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी लोग तेजी से ईवी अपना रहे हैं। लेकिन कार खरीदने से पहले सिर्फ चार्जिंग और शुरुआती कीमत का आकलन करना काफी नहीं है। इलेक्ट्रिक कार का इंश्योरेंस प्रीमियम इसकी कुल ओनरशिप लागत का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है।



कानूनन जरूरी थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस के प्रीमियम में पेट्रोल और इलेक्ट्रिक कारों के बीच ज्यादा फर्क नहीं होता। असली अंतर ओन डैमेज कवर में आता है, जहां ईवी का प्रीमियम सामान्य कारों से काफी ऊपर निकल जाता है।

कितना अधिक है ईवी का प्रीमियम?

बीमा कंपनियों और ऑनलाइन पोर्टल्स के आंकड़ों के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल कारों की तुलना में ईवी का प्रीमियम 15 से 25 फीसदी और कुछ मामलों में 25 से 60 फीसदी तक ज्यादा बैठता है। उदाहरण के लिए, कारवाले के आंकड़ों के अनुसार टाटा नेक्सन पेट्रोल का बीमा करीब 40 हजार रुपये में होता है, जबकि टाटा नेक्सन ईवी के लिए यह रकम लगभग 50 हजार रुपये तक पहुंच जाती है। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें