मध्य प्रदेश के सागर जिले में बीना तहसील के ग्राम पुरेना निवासी किसान अनमोल दुबे ने पारंपरिक खेती छोड़कर औषधीय फसल रोजल हिबिस्कस की जैविक खेती कर नई मिसाल पेश की है।
बिना किसी रासायनिक खाद और कीटनाशक के तैयार की गई यह फसल अब पुष्पन अवस्था में पहुंच चुकी है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर फसल की गुणवत्ता की जांच की और इसे क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए एक अनुकरणीय व लाभकारी मॉडल बताया। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें