शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

रूफ-माउंटेड स्क्रीन और 449 किमी रेंज: एमजी विंडसर ईवी के नए लिमिटेड एडिशन का टीजर जारी

त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक कार विंडसर ईवी के नए लिमिटेड एडिशन 'इंडल्ज' का आधिकारिक टीजर जारी किया है। भारतीय सड़कों पर दो साल का सफर पूरा होने की खुशी में पेश किया जा रहा यह स्पेशल एडिशन मुख्य रूप से इंटीरियर में लग्जरी अनुभव और आधुनिक तकनीक चाहने वाले खरीदारों को आकर्षित करेगा।


कंपनी द्वारा जारी टीजर के अनुसार नए इंडल्ज एडिशन में एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों जगह खास गोल्ड थीम की झलक देखने को मिलेगी। केबिन की फिनिशिंग को स्टैंडर्ड वेरिएंट से अलग और ज्यादा प्रीमियम लुक दिया गया है। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें