हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) परीक्षा के विस्तृत अंक जारी करते ही सोनीपत जिले के गोहाना निवासी अभिषेक सरोहा ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। अभिषेक ने कुल 675 अंकों में से 394.50 अंक हासिल कर मेरिट सूची में शीर्ष स्थान बनाया। लगातार दो बार इंटरव्यू के मुहाने पर पहुंचकर बाहर होने के बाद मिली यह ऐतिहासिक जीत उन हजारों अभ्यर्थियों के लिए मिसाल है, जो बार-बार असफलता से जूझ रहे हैं।
अभिषेक सरोहा का यह सफर कड़े इम्तिहानों से भरा रहा। उन्होंने पूर्व में भी दो बार आयोग की परीक्षा दी और दोनों ही बार प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास कर इंटरव्यू टेबल तक पहुंचे, लेकिन अंतिम चयन सूची में उनका नाम नहीं आ सका। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें