शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

झज्जर जेल के बंदियों का कमाल: हाथ से बना फर्नीचर और सरसों तेल पहुंचेगा सूरजकुंड मेले

 हरियाणा के झज्जर जिला कारागार में बंद कैदियों के हाथों तराशा गया लकड़ी का फर्नीचर और जेल परिसर में निकाला गया शुद्ध सरसों का तेल अगले साल फरवरी 2027 में लगने वाले सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में सीधे आम जनता और विदेशी पर्यटकों के सामने पहुंचेगा। 


जेल की चारदीवारी के भीतर कौशल विकास की यह पहल कैदियों को सजा के साथ-साथ हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है। जेल प्रशासन ने इन उत्पादों को कारागार विभाग के आधिकारिक स्टॉल पर प्रदर्शित करने का पूरा खाका तैयार कर लिया है। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें